MS Word क्या है और इसे कैसे सीखें ?

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=opjaY9qV8yw[/embed]
एमएस वर्ड क्या है (What is MS Word in Hindi)
MS Word Definition in Hindi: Microsoft Word या MS Word एक Graphical Word Processing Program है. जिसे users Type करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ये एक Application Software है. इसका उपयोग users नए Document को बनाने पुराने की सुधार करने और Store करके रखने के लिए करते हैं. बाकि Word Processing Programs की तरह इसमें बहुत useful tools होते हैं. ये World की सबसे बड़ी Software Company Misrosoft के द्वारा बनायीं गई है. इसे Microsoft ने 1983 में Develop किया था. तब से लेकर आज तक इसके बहुत सारे version रिलीज़ किये जा चुके हैं.
Also Read:
- Computer Kya Hai Hindi
- history of computer in hindi
- Operating System Kya Hai Hindi
- Microsoft Windows क्या है ?
- Windows 8.1 क्या है ?
यह शुरू से ही पूरी दुनिया में Word Processing के लिए सबसे टॉप Application रहा है. और आज भी ये Top पर ही चल रहा है. इस के जगह में कोई भी किसी दूसरे Application का इस्तेमाल नहीं करते हैं. Microsoft का इस्तेमाल resume, form, letters, papers template, booklet, reports और business card बनाने के लिए किया जाता है. Word Microsoft Office Programs का एक पार्ट है.
Microsoft Office में MS Excel, Ms Word, Ms PowerPoint, Ms Excess इत्यादि प्रोग्राम MS Word के साथ में होते हैं. तो अगर आपको ये उपयोग करना है तो Microsoft Office Install करना पड़ेगा. इस Software का इस्तेमाल पहले हम सिर्फ Computer और Laptop में ही कर पाते थे. लेकिन इसका Android App भी अब उपलब्ध है जिसे आप Play Store से Download कर के इस्तेमाल कर सकते हैं.
Microsoft Word की परिभाषा तो अब आप समझ ही गए होंगे. अब आपको इसकी विशेषता जानने की जरुरत है. जब आप जान जाओगे की MS Word से हमे क्या क्या एडवांटेज मिलता है तो इसका पूरा उपयोग कर सकेंगे. तो इससे पहले जान लेते हैं की इसके फीचर क्या क्या है.
MS Word Layout और Option
जब किसी Document पर काम करते हैं तो उसमे बहुत सारी Editing करनी होती है. और अपनी मर्ज़ी के अनुसार भी अपने फाइल में Design और Decoration करते हैं. File Editing करने के लिए के लिए हमे ये जानना जरुरी है की MS वर्ड में कौन सा Option कहाँ होता है. इसके लिए layout को समझना होगा तो चलिए देखते हैं की MS वर्ड में कौन सा ऑप्शन कहाँ होता है.
Title bar
MS Word एप्लीकेशन के सबसे ऊपरी पार्ट जो हमे दिखाई देता है वही टाइटल बार होता है. यहाँ पर हम जिस फाइल में काम कर रहे होते हैं उसका नाम दिखाई देता है. लेकिन जब फाइल पर पहली बार काम कर रहे हैं तो ये default नाम के रूप में ‘Document 1’ शो करता है. जब हम फाइल को store करते हैं तो उस वक़्त अपनी मर्ज़ी से उसका नाम लिखते हैं. अब हम जब कभी उस फाइल को खोलेंगे तो हमारा रखा हुआ नाम इसी टाइटल बार में दिखायेगा.
Close Button
Title Bar के Right Side में 3 छोटे Sized के Button होते हैं. इसमें जो पहला बटन होता है उसे Minimize दूसरे बटन को maximize और तीसरे बटन को Close बटन बोलते हैं.
Minimize Button: – इस Button से हम Program को Close किये बिना उसे Task Bar में रख कर किसी और Window में जा सकते हैं. इससे हमे MS Word में काम करने के साथ साथ दूसरे Program को भी run करने Help मिलती है.
Maximize Button: – इस Button की Help से हम Window Size को छोटा कर के अपने मन मुताबिक Size Adjust कर के Use कर सकते हैं. फिर जब मन करे उसे Restore कर के Full Screen Size भी कर सकते हैं.
Close button:– Last Button cross मार्क के साथ रेड कलर में होता है उसे क्लिक करने पर MS Word Application पूरा Close हो जाता है.
Office button
ये MS Word का एक मुख्य बटन है जो Menu Bar में होता है. इस में File Create करने के लिए कुछ useful Option दिए जाते हैं.
Quick Access toolbar
Tool bar Style bar में होता है. इस में ऐसे Tools होते हैं जिसकी हमे सबसे ज्यादा और बार बार जरुरत पड़ती है. यहाँ हम अपनी मर्ज़ी से भी जिस Option को अधिक बार इस्तेमाल करते हैं यहाँ जोड़ सकते हैं. इस Toolbar की मदद से हम अपना काफी वक़्त बचा सकते हैं.
Menu bar
Menu Bar : Style bar के थोड़ा निचे होते है. इसे tab bar भी बोला जाता है. इस के अंदर बहुत से tabs होते हैं और हर एक तब का अपना एक ribbon होता है. ये MS Word का ऐसा Part है. जिसमे बहुत सारे Option दिए जाते हैं. इसके अंदर ढेर सारे उपयोगी Features होते हैं जिससे File में काम कर सकते हैं.
Ribbon
Menu bar के निचे वाले भाग को Ribbon बोलते हैं. इसमें किसी Task के लिए Commands को Browse करने के लिए tab दिए हुए होते हैं. इसके बाद ये tab जो होते हैं वो इसे Group में Divide कर देते हैं. जिस भी तब पर हम क्लिक करते हैं उसके सारे Option enable हो जाते हैं.
Ruler Bar
Page margin को सेट करने के लिए ruler का इस्तेमाल किया जाता है. Microsoft Word में 2 ruler बार होते हैं. पहली Ruler bar जो Text Area होता है ठीक उसके ऊपर ही होता है. और दूसरा Ruler Text Area के Left Side में होता है.
Text Area
यही वो main Area होता है जहाँ हम अपने शब्दों को Type करते हैं. ये MS Word Application का सबसे बड़ा Area होता है जो बिलकुल center पर होता है. अपने Containt को लिखते वक़्त सारि Design modification सब काम इसी पर करते हैं.
Scrollbar
Scroll bar MS Word application के right side में vertical bar होता है. इसकी Help से हम अपने लिखे गए text area में ज्यादा Page होने से ऊपर निचे करने के काम आता है. इस की Help से हम किसी भी Page में Scroll कर के आसानी से जा सकते हैं.
Status Bar
ये text area के निचे होता है. Right side में zoom level tool होता है. इस की Help से Page को zoom out और zoom in कर सकते हैं. इसके अलावा status bar में और भी Tools होते हैं जैसे Word count, language etc.
दोस्तों अब तो आप अच्छे से समझ गए होंगे की MS Word के Features क्या है. और साथ ही ये भी जान गए होंगे की इन Features का क्या Application है. अब हम जानेंगे की MS Word से हमे क्या क्या Advantage मिलता है.
MS Word features in Hindi – एमएस वर्ड के फीचर्स क्या है?
Microsoft Word में Document और दस्तावेज तैयार करने के लिए बहुत सारे Tools दिए जाते हैं. इन Tools के जरिये हम अपने Document में कुछ भी सुधार कर सकते हैं. और अपनी मर्ज़ी के अनुसार अपने Document को Ready कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं की Microsoft Word मे Document में काम करने के लिए क्या क्या Features देता है और साथ ही हम इसका Layout जानेंगे.
Auto Text
वैसे शब्द जिनका उपयोग हम ज्यादा करते हैं उसे Auto Text Option के Dilogbox में जोड़ देते हैं. उसके बाद जब भी उस शब्द को लिखना शुरू करते हैं तो Auto Text Just उस के ऊपर शो होने लगता है. अगर उसे जोड़ने की जरुरत है तो Enter कर देते हैं.
Auto Correct
इस के साथ ही जब हम कोई Wrong Word टाइप कर देते है और space press करते हैं तो Auto correct tool उस शब्द को खुद सही शब्द के साथ replace कर देता है.
Header and footer
Header: Page के सबसे ऊपरी Part को Header बोलते हैं. इसे हम Header Page के Top Margin में जोड़ा जाता है. इस का उपयोग हम Auto text, date time, page number डालने के लिए करते हैं.
Footer – Footer Page के सबसे निचले वाले हिस्से को Footer बोलते हैं. ये पेज के नीचे यानि bottom margin में जोड़ा जाता है. इसका उसे page number, footnote डालने के लिए किया जाता है.
Page Formatting
Microsoft Word में Document तैयार करने के बाद उसे Print करने के पहले उसका Page Setup करना बहुत जरुरी है. Page Setup कर के हम चारो तरफ अपने सुविधा के अनुसार Margin छोड़ देते हैं. इस के साथ ही Containt को बीच में Left Side या फिर Right Side Adjust कर सकते हैं.
Bullets and Numbering
Bullets और Numbering का उपयोग हम अपने File में List बनाने के लिए करते हैं. इस का उपयोग कर के हम अपने Document को Numbering और Bullets से आकर्षक बना सकते हैं.
Editing of Text
यहाँ लिखे गए Text में कोई भी बदलाव करना हो तो ये बहुत ही आसान है. Mouse के Coursers को उस Word में ले जाकर Backspace से आसानी से Delete कर सकते हैं. और फिर उसकी जगह फिर हम कोई भी बदलाव कर सकते हैं.
Spelling and Crammer check
Word की ये बहुत बड़ी खासियत होता है की उस में एक spelling और Crammer चेक करने वाला Tool होता है. जब भी हम कोई Word Type करते हैं तो वो हर Word के spelling को चेक करता है. और फिर उसके लिए सही Word भी बताता है ऊपर में शो दिखा देता है. जिसे हम Click कर के सही Word को चुन क्र इस्तेमाल कर सकते हैं.
Use Of Thesaurus
Microsoft word के अंदर में शब्दों का जो बहुत बड़ा भंडार होता है जो किसी भी शब्द के अर्थ के साथ साथ उसके synonyms और antonym शब्द भी प्रयोग कर सकते हैं.
Page Numbering
इस Option की Help से डॉक्यूमेंट में Page Number को जोड़ सकते हैं.
Column
Format Menu के इस Option का इस्तेमाल कर के Page में Column जोड़ सकते हैं. Page सिर्फ एक Column का होता है. इस Option के प्रयोग से एक से ज्यादा Column बना सकते हैं.
Mail Merge
MS Word की एक बहुत ही Important Option है. Mail Merge. इसका उपयोग कर के हम एक letter को बहुत सारे लोगो को भेज सकते हैं. जब भी Letter Group में तैयार कर के भेजना होता है तो Mail Merge का उपयोग करते हैं. जैसे Invitation letter, admit card, office letter etc. Mail Merge का प्रयोग कर के हम Data Base से जोड़ सकते हैं.
Find & Replace
कभी ऐसा होता है की हमने किसी खास शब्द को पुरे Document में लिखा हुआ होता है. और उसे बदलने की जरुरत भी पड़ जाती है. तो ऐसे में पता नहीं चलता की वो शब्द कहाँ कहाँ है और एक एक कर के शब्द को सर्च करना और उसे बदलना मुश्किल काम है. लेकिन Find & Replace की हेल्प से हम उस शब्द को ढूंढ सकते हैं और बदल कर उसकी जगह दूसरे शब्द को डाल सकते हैं.
Styles and Formatting
इस ऑप्शन से formatting के लिए style create कर सकते हैं. और इस के लिए shortcut key को define कर सकते हैं. इसमें paragraph word level की सेटिंग की जाती है. इस के और भी सेटिंग जैसे फॉण्ट तब font, tab, paragraph, border की setting कर सकते हैं.
Macro
Macro Option की Help से हम किसी भी काम को Record कर सकते हैं. जरुरत पड़ने पर पर हम उस Macro को run कर सकते हैं. Macro एक बहुत ही उपयोगी Tool है. इस की Help से हम जो भी काम MS Word के अंदर करते हैं उसे Record कर सकते हैं. ये काम कुछ Seconds में हो जाता है.
Create table
अपने Document के लिए हम table menu के प्रयोग से Table से जुड़े बहुत सारे Option भी इस में दिए जाते हैं. जिससे आसानी से बहुत से काम किये जा सकते हैं.
Advantages of MS Word in Hindi – एमएस वर्ड के फायदे
दोस्तों हम किसी Application का इस्तेमाल क्यों करते हैं? ताकि उससे हम अपना काम कर सके. लेकिन सिर्फ Basic काम के अलावा बहुत सारे ऐसे Features की जरुरत पड़ती है जो हर Applications में नहीं मिल सकती है. ठीक उसी तरह से हमारे बहुत सारे काम के लिए MS Word में बहुत सारे ऐसे फायदे हैं जो सिर्फ इसी Applications में हमे मिलते हैं. तो चलिए अब देख लेते हैं की MS Word में हमे क्या क्या फायदा मिलता है.
Storage of text
हम Word Processor की Help से अपने लिखे गए Document की बहुत सारी copies बना कर के रख सकते हैं. और कभी जरुरत पड़े की इस में थोड़ा बदलाव करना है तो इसकी एक Copy बना कर उसमे जरुरत के Text को बदल के अलग File बना कर रख सकते हैं.
Quality
Microsoft Word में हमे error-free documents मिलता है. इसमें inbuilt grammar checker tool होता है जो हमारे Documents में किसी भी spelling और grammar mistake को पकड़ के सही भी कर देता है. इस लिए मैंने पहले ही बताया की MS Word एक error-free documents producer है.
Dynamic Exchange of Data
हम Word के Document के DATA और pictures को दसूरे Application के साथ Exchange और Share भी कर सकते हैं. अगर आपको इसका कोई Ideas नहीं है तो मैं बताता हूँ. आपने powerpoint slideshow तो जरूर देखा होगा. Powerpoint presentation में प्रयोग किये जाने वाले बहुत सारे Data हम MS Word में बना कर फिर उसे Power points में Share कर के presentation बनाते हैं. और हम Document के बिच Link भी बना सकते हैं.
Time Saver
हम सिर्फ एक Documents की अनलिमिटेड Copy बना सकते हैं बिना retyping किये हुए. इस तरह ये हमारा बहुत सारा वक़्त बचता है.
Securities
कभी कभी हम कोई Personal Document बनाते है या फिर ऐसा Document जिसे हम चाहते हैं की कोई दूसरा न पढ़ सके. तो इसके लिए हम उसे Password से Lock भी कर सकते हैं.
एम एस वर्ड की विशेषताएं
- इस Program की मदद से किसी भी तरह का Document बहुत ही कम समय में किसी भी भाषा में तैयार कर सकते हैं.
- MS Word में बनाये गए Program को docx File Format में Save कर के भविष्य के लिए रख सकते हैं. जरुरत पड़ने पर इस में इच्छानुसार बदलाव यानि की edit भी कर सकते हैं.
- इस में English में कमज़ोर लोगों के लिए spelling mistake ठीक करने के लिए Automatic correct का Option होता है. जो हमे गलत टाइप किये हुए Word का सही spelling दिखाता जो right click करने पर हमे दिखाता है.
- Heading का उपयोग कर के Document को और आकर्षक बना सकते हैं.
- Word Art का Option इसमें हमे बहुत ही सुन्दर Design वाले font चुनने और और उन्हें अपने Document में इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं.
- इस में हमे Mail Merge करने की सुविधा भी मिलती है.
Also Read:
- Computer Kya Hai Hindi
- history of computer in hindi
- Operating System Kya Hai Hindi
- Microsoft Windows क्या है ?
- Windows 8.1 क्या है ?
किस प्रकार का File बनाया और उपयोग किया जा सकता है MS Word में?
Microsoft Word के प्रारंभिक Version में मुख्य रूप से .doc फ़ाइल extention बनाते और उपयोग करते थे. फिर बाद के नए version में .docx फ़ाइल extention का उपयोग किया जाता है इस्तमाल के लिए.
यहाँ मैंने वो सारे file types के विषय में mention किया है जिसका इस्तमाल हम नए Microsoft Word में कर सकते हैं :-
.doc, .room, .docx .dot, .dotm, .dotx
.htm, .html .mht, .mhtm .edt
.pdf .rtf .txt .wps .xps .xml
तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे की MS Word Kya Hai (What is ms Word in Hindi) अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मिझे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है. हम पूरी कोशिश करेंगे की आपकी सवालों का जबाब दे सके।